केन्द्रीय प्रेक्षक नियुक्त आईएएस अधिकारियों को वैक्सीनेशन के निर्देश
भोपाल
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोल ड्यूटी पर लगाये गये अधिकारियों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। मध्यप्रदेश से 35 आईएएस अधिकारियों को केन्द्रीय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनकी आब्जर्बर के रूप में ड्यूटी लगी है। इन अधिकारियों को फ्रन्ट लाइन वर्कर्स माना गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ये आब्जर्बर्स असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी विधानसभा निर्वाचन 2021 हेतु लगाये गये है। इन अधिकारियों के वैक्सीनेशन के लिये भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर में सुविधा उपलब्ध करायी गई। आईएएस अधिकारी गिरीश शर्मा, दीपक सक्सेना, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार, मनोज खत्री, राजीव शर्मा, सु सरिता बाला, राजेश ओगरे, भरत यादव, जगदीश चन्द्र जतिया, धनराजू, स्वतंत्र सिंह ने कोविड सेंटर, जे.पी. हॉस्पिटल भोपाल में, मालसिंह तथा वीरेन्द्र सिंह ने उज्जैन में एवं मती सपना निगम ने ग्वालियर में कोरोना वैक्सीन लगवाई।

पाठको की राय